*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न! 4988 पंजीकृत में 3729 विद्यार्थी हुए शामिल*
जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को आजमगढ़ जिले के आठ केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षा सकुशल संपन्न हुई.। आजमगढ़ जिले में 4988 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 3729 विद्यार्थी उपस्थित रहे।लगभग 75% उपस्थित विभिन्न केदो पर दर्ज की गई। परीक्षा की अवधि 11:30 से 1:30 तक थी किसी भी केंद्र पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती थी पुलिस बल की तैनाती थी जिससे किसी भी तरह की,किसी को असुविधा नहीं हुई। इन विद्यार्थियों में से नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा हेतु 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।






