नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ-ग्रहण 20 जुलाई को

आजमगढ़ 19 जुलाई– जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के उपरान्त क्षेत्र पंचायतो का संघटन, नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ-ग्रहण एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक बुलाये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त शपथ दिनांक 20 जुलाई 2021 को दो पाली, प्रथम पाली 11.00 बजे एवं द्वितीय पाली 2.00 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
उपरोक्त शासनादेश के अनुसार 20 जुलाई 2021 को उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ ) नियमावली 1994 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलायी जानी है तथा उसी तिथि को क्षेत्र पंचायत की बैठक भी आहूत किये जाने का निर्देश है।
उक्त कार्यो के सम्पादन हेतु उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 के 3 (2) में निहित अधिकारों के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट ने पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शपथ दिलाने हेतु विकास खण्ड पल्हनी के लिए उप जिलाधिकारी सदर वागीश कुमार शुक्ला, सठियांव के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, मिर्जापुर के लिए उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रत्न सिंह, अहिरौला के लिए परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, कोयलसा के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अरविन्द कुमार सिंह, हरैया के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार आईएएस, फूलपुर के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर राघवेन्द्र सिंह, मार्टीनगंज के लिए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्र, लालगंज के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, मेंहनगर के लिए उप जिलाधिकारी मेंहनगर श्रीमती प्रियंका, पल्हना के लिए जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, बिलरियागंज के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी राम तथा अपरान्ह 2ः00 बजे से शपथ दिलाने हेतु विकास खण्ड जहानागंज के लिए उप जिलाधिकारी सदर वागीश कुमार शुक्ला, रानी की सराय के लिए उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, मुहम्मदपुर के लिए उप जिलाधिकारी मेंहनगर श्रीमती प्रियंका, अतरौलिया के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अरविन्द कुमार सिंह, महराजगंज के लिए उप निदेशक कृषि संगम मौर्य, पवई के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर राघवेन्द्र सिंह, ठेकमा के लिए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्र, तरवां के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहबरपुर के लिए उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रत्न सिंह तथा विकास खण्ड अजमतगढ़ के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार आईएएस को नामित किया है।
समस्त कार्यक्रम सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पादित होगा। कार्यक्रम में समय-समय पर निर्गत कोविड प्रोटोकाल संबंधी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।