आजमगढ़ 07 सितम्बर– ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 06 सितंबर 2021 को तहसील सगड़ी परिसर से सटे बाउण्ड्रीवाल के पास स्थित कुल 10 वृक्षों की नीलामी हेतु तिथि नियत की गयी थी, अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि को उक्त वृक्षों की नीलामी नहीं हो सकी, जिस कारण उक्त वृक्षों की पुनः नीलामी हेतु दिनांक 13 सितंबर 2021 को प्रातः 11:00 नियत की गयी है।
उन्होंने बताया कि जो भी अभ्यर्थी इच्छुक हो वह नीलामी दिनांक 13 सितंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सगड़ी के सभागार में उपस्थित होकर नीलामी प्रकिया में प्रतिभाग कर सकते हैंl






