आजमगढ़। मिशन शक्ति के अंतर्गत निर्भया एक पहल कौशल क्षमता प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को यूपी इन्ड्रस्टीयल यूपी कान द्वारा रोडवेज स्थित यशोदा लाज में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, कानूनों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने कहाकि मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करना है। सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हे स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनसे वह आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होने महिलाओं पर हिंसा करने वालों की पहचान उजागर करने की बात कहीं।
अनामिका शुक्ला ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा के प्रति संबल, सफल एवं सुरक्षित महिला शीर्षक को विस्तृत रूप से बताया। इसके अलावा उन्होने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, महिलाओं के अधिकारों, महिला हिंसा से सम्बन्धित कानूनों, आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स, महिला सुरक्षा से सम्बन्धित वोमेन पॉवर हेल्पलाइन नम्बर और उसे उपयोग करने की पूरी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बीओसीडब्ल्यू की योजना माइक्रो क्रेडिट, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व डिजिटल साक्षरता के बारे में बताया।
संतोश कुमार पाण्डेय संयोजक मिशन शक्ति कार्यक्रम निर्भया एक पहल ने कहाकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध महिलाओं को खुद आगे आना होगा। महिला हिंसा को रोकने के लिए सरकार तमाम कानून बनाया। इसके अलावा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, जिससे वह खुद आत्मनिर्भर बन सके।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, प्रवर डाक अधीक्षक योगेन्द्र मौर्य, देवविजय यादव, परिवाद निरीक्षक रामदास, सुशील सिंघल, सरिता कुमारी, शीतल निषाद, खुशी दीदी बिजेश हेड, अनामिका शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, चन्द्रजीत राम, बालचन्द्र मौर्य, नरसिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन आराधना श्रीवास्तव ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











