*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जल निगम की पानी टंकी से सोलर पैनल व तार चोरी के मुकदमे में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक-30.09.2026*
*थाना-रानी की सराय, जनपद-आजमगढ़*

*जल निगम की पानी टंकी से सोलर पैनल व तार चोरी के मुकदमे में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

🔹 *जल निगम की पानी टंकी की बाउंड्रीवाल फांदकर सोलर पैनल व तार चोरी करने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*

🔹 *पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सेमरहा अण्डरपास के पास से दोनों अभियुक्त गिरफ्तार।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 29.09.2026 को वादी संजय यादव पुत्र लौटू यादव, निवासी ग्राम सहिंगड़ा, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना उपस्थित होकर तहरीर दी गयी कि दिनांक 29.09.2026 को समय करीब 03.00 से 04.00 बजे के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम सहिंगड़ा स्थित जल निगम की पानी टंकी की बाउंड्रीवाल फांदकर वहां से सोलर पैनल व तार काटकर चोरी कर लिये गये तथा ई-रिक्शा संख्या UP50ET 9272 से मौके से फरार हो गये।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0-266/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान अभियुक्तगण अजय जायसवाल एवं गुलाम हसन का नाम प्रकाश में आया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 रईस अहमद मय हमराह क्षेत्र में रात्रि गश्त पर मामूर थे।

इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सेमरहा अण्डरपास के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.09.2026 को दोनों अभियुक्तों को सेमरहा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. *अजय जायसवाल पुत्र स्व0 आदित्य प्रसाद*, निवासी मोहल्ला बाजबहादुर, खेड़िया मस्जिद के पास, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. *गुलाम हसन पुत्र सहरुद्दीन*, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-266/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

*अपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त अजय जायसवाल*
1. मु0अ0सं0-331/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-256/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0-266/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*अभियुक्त गुलाम हसन*
1. मु0अ0सं0-228/2023, धारा 323/506 भादवि, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-266/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रईस अहमद, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सुनील वर्मा, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
3. का0 अमन कुमार गुप्ता, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।