*TV 20 NEWS || AZAMGARH:परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में 03 पारिवारिक प्रकरणों में कराया गया समझौता*
*प्रेस नोट – दिनांक 30.09.2026*
*जनपद आजमगढ़*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में 03 पारिवारिक प्रकरणों में कराया गया समझौता*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 30.09.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित *परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण* में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में कुल *07 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया, जिसमें *06 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।* परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की टीम द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर समझाने-बुझाने एवं आपसी सामंजस्य स्थापित कराने का प्रयास किया गया, जिसके फलस्वरूप *03 प्रकरणों में समझौता कराया गया।*
समझौता किये गये 03 प्रकरणों में *02 प्रकरण दहेज के लिए पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने* तथा *01 प्रकरण पति द्वारा अन्य महिला के सम्पर्क में होने के कारण पत्नी से बातचीत न करने एवं भरण-पोषण हेतु खर्चा न देने* से संबंधित था। अथक प्रयासों के उपरान्त दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं समझौता कराया गया। वहीं *01 प्रकरण अन्य कारण से बन्द* किया गया।
*नई किरण प्रोजेक्ट* के माध्यम से पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, समझ-बूझ एवं मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाता है, जिससे परिवारों को पुनः एकजुट करने के साथ-साथ माननीय न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवादों के बोझ को कम करने में भी सहायता मिलती है।
*कुल समझौते – 03*
1. *सुधा यादव पुत्री रामप्रसाद यादव*, ग्राम शेखपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. *हुस्ना बानो पत्नी अशरफ रजा*, ग्राम पुरा गुलाम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
3. *कंचन पुत्री हरीराम*, ग्राम देवरिया, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*बैठक में उपस्थित पुलिस टीम-*
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी
उ0नि0 सत्यनारायण यादव
आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह
आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता
महिला आरक्षी नेहा सिंह
*प्रभारी*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण*
*पुलिस कार्यालय, जनपद आजमगढ़*






