धान खरीद वर्ष 2021-22 में कृषकों की धान क्रय से सम्बन्धित समस्याओं के लिए प्रशासन ने जारी किया नम्बर
आजमगढ़ 29 अक्टूबर– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने अवगत कराया है कि आदर्श जनपद आजमगढ़ में धान खरीद वर्ष 2021-22 में कृषकों की धान क्रय से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के कक्ष संख्या 21 में धान खरीद कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका नम्बर- 05462-220220, 9454417172 है। स्थापित कन्ट्रोल रूम में संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक (प्रभारी) तथा मोहम्मद सुबहान चपरासी (सहायक) को तैनात किया गया है।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-29-10-2021—–






