आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालो वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सिर्फ दस दिन में 1494 वाहनों का चालान काट दिया। जबकि 40 वाहनों को नियमों का उल्लंघन के आरोप में सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठक कर व चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग, बिना नम्बर प्लेट लगाकर वाहन व नशे की हालत में वाहन न चलाए। इसी क्रम में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक नवबंर को 225 वाहन का चालान व 16 को सीज कर दिया। जबकि 2 नवबंर को पुलिस ने 285 वाहनों का चालान व 8 सीज को सीज कर दिया। 7 नवबंर को 313 वाहनों को यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान व 3 वाहनों को सीज कर दिया। 9 नवंबर को 421 वाहनों का चालान व 13 वाहनों को सीज कर दिया। वहीं 10 नवबंर को 250 वाहनों का यातायात नियमों का पालन न करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











