आजमगढ़ :  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन धूमधाम से संपन्न

शैलेंद्र शर्मा | आजमगढ़ |

आजमगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत डी0ए0वी0 इण्टर कालेज आजमगढ़ में 29 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 555 जोड़ों के लक्ष्य के सापेक्ष 526 जोड़ों की शादी की जा चुकी है, जिसमें से 29 जोड़ों की शादी अवशेष रह गयी थी। आज विभिन्न विकास खण्डों से चयनित 29 जोड़ो की शादी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिलाधिकारी द्वारा प्रति जोड़ों को “बधाई हो आपकों बिटियॉ हुई है“ नामक पुस्तिका वितरित की गयी।