आजमगढ़। श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सुक्खू राम भारती ने मंगलवार को विश्व महापीठ के विस्तार के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की। श्री भारती ने बताया कि विश्वनाथ, संतोष कुमार गौतम, दहारी प्रसाद, इन्द्रपाल को उपाध्यक्ष, मनोज भारती, बाबू राम भारती को महामंत्री, अनिल कुमार, सिद्धार्थ कुमार गौतम, विनय कुमार व जितेन्द्र राव को श्री गुरू रविदास महापीठ गोरखुपर क्षेत्र का मंत्री बनाया गया। इसी प्रकार संजय राम कोषाध्यक्ष, महेन्द्र त्यागी मीडिया प्रभारी, सागर प्रताप कार्यालय प्रभारी, नवीन राज सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये। अजय कुमार गौतम, शम्भू, राजेश कुमार आर्य, भानू प्रताप, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार को श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ गोरखपुर क्षेत्र के कार्य समिति के सदस्य होंगे।
गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए श्री भारती ने उनसे विश्व महापीठ के माध्यम से श्री गुरू रविदास की शिक्षा के प्रकाश में समाज के अंदर सामाजिक समरसता का निर्माण, सामाजिक बुराई एवं कुरीतियों को रोकने और संत गुरू रविदास की ज्ञान वाणी एवं कल्याणकारी उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने की आशा की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











