लेखपाल दंपति हत्याकांड मामले में परिजनों से मिला आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधित्व मंडल

आज दिनांक 30/11/2021 को आम आदमी पार्टी आजमगढ़ का एक प्रतिनिधित्व मंडल तरवा में हुई वीभत्स घटना जिसमें पिथौरपुर निवासी लेखपाल दंपति की निर्ममता पूर्वक गला काटकर हत्या कर दी गयी आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाधयक्ष राजेश यादव के निर्देशानुसार प्रतिनिधित्व मंडल जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल दंपति की हत्या मन को विचलित करने वाली है योगी सरकार में अनुसूचित समाज के लोग हाशिए पर हैं और योगी की पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक है जिला महासचिव इसरार अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का राज है योगी सरकार का अपराध पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं है आए दिन शोषित वंचित समाज के लोगों कि निर्म मता पूर्वक हत्या की जा रही है, समाज का हर तबका डरा और सहमा हुआ है उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन चुका है योगी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जिससे शोषित वंचित समाज के लोगों में रोष है सरकार को 1 करोड़ मुवावजा पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र देना चाहिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे समाज में सार्थक मैसेज जाए शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ अनुराग यादव, राजेश कुमार सिंह,प्रियांशु यादव आदि मौजूद रहे