


महोबा:पहले तीनों बच्चों का गला रेता, फिर निर्दयी मां ने फंदे पर लटकी, पूरा मामला समझिये..
महोबा। जनपद में कुलपहाड़ कस्बा के कठवरिया मोहल्ले में शनिवार सुबह मकान के अंदर बंद कमरे में तीन मासूम बच्चों की हत्या और उनकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पति और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है। माना जा रहा है कि तीनों बच्चों का गला रेतने के बाद मां ने आत्महत्या की है, हालांकि अभी पुलिस ने वारदात की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।






