आप सभी अवगत है कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वधान में पूर्व से आंदोलन कार्यक्रम पूरे देश मे जारी है तदोपरांत उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को जनपद स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित है न कि हड़ताड़ होना है।
वही यदि अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल भी करना हो तो सरकार शासन कोई रोक लगाए हम सबको एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ना चाहिए। साथियो सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि शासन ने 6 माह के हड़ताल करने पर रोक लगाई है न कि अपनी बात को आंदोलन के माध्यम से कहने पर इसलिये दिनांक 27 दिसम्बर 2021 धरना प्रदर्शन आंदोलन यथावत रहेगा। कहना नहीं चाहिए लेकिन कुछ अपने ही बीच के साथी होते है जो स्वयं से ही प्रश्न करके स्वयं से उत्तर भी निकालते है। ऐसे साथी अवगत भी है कि देश का सबसे शसक्त मजबूत संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश अपने साथियो के हक के लिए सरकार व शासन से पूरी मुस्तैदी के साथ मजबूती से लड़ा था, लड़ा है, और निरन्तर लड़ता रहेगा । इसलिये भ्रम में न खुद को रखे न झूठी अफवाह फैलाये।
अतः
आप सभी से अनुरोध है कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के आवाह्न पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वधान में प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को होने वाले जनपदीय प्रदर्शन में पूरी मजबूती से एकजुट होकर प्रदर्शन को सफल बनायें।
शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओ /शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों को अनुरोध के सूचित किया जाता है कि आप सभी लोग पुरानी पेंशन बहाली एवं संविदा कर्मी को नियमित करने हेतु दिनांक 27/12/2021को डी ए बी इन्टर कालेज आजमगढ़ प्रदर्शन है आप सभी शत प्रतिशत उपस्थित होकर धरने को सफल बनायें, आप की उपस्थिति से ही प्रदर्शन सफल होगा और सरकार को झुकना पड़ेगा ।राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष, सन्तोष कुमार राय ,मंत्री एवं श्रीकांत यादव ,कोषाध्यक्ष उ0प्र0प्रा0शि0संघ पल्हनी, आजमगढ़






