वाराणसी : थाना जंसा पुलिस ने अवैध तंमचा के साथ अभियुक्त हरिनाथ पटेल को किया गिरफ्तार

लय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांकः26-12-2021
थाना जंसा पुलिस ने अवैध तंमचा के साथ अभियुक्त हरिनाथ पटेल को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद देशी तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में दिनांक 25/12/21को थाना जंसा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अपराधी व शान्ति व्यवस्था ड्यूटी मे मामूर था कि जैसे ही गश्त करते हुए बडौरा बाजार पहुचे तो मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति तमन्चा व कारतूस लिये बडौरा बाजार से लगभग 400 मीटर दुर भदोही रोड पर बेदुआ मोड के पास खडा है । इस सूचना पर थाना जंसा पुलिस द्वारा बेदुआ मोड के पास पहुचे तो पुलिस वालो को देखकर वह व्यक्ति सकपका गया और तेज कदमो से भागने का प्रास किया की घेरघार कर आवश्यक बल प्रयोग कर सडक से 15 -20 कदम जाते जाते पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम हरिनाथ पटेल पुत्र शिवजतन पटेल निवासी ग्राम बडौरा थाना जन्सा जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष बताया । जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमन्चा देशी व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जंसा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 243/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
हरिनाथ पटेल पुत्र शिवजतन पटेल निवासी ग्राम बडौरा थाना जन्सा जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष
बरामदगी का विवरण*– नाजायज 01 अदद देशी तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
उ0नि0 उमेश प्रसाद, उ0नि0 अलगू यादव, का0 प्रकाश यादव, आशीष यादव थाना जंसा जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।