बलिया : डीएम ने नागरिकों स्कूली छात्र/छात्राओं से संवाद स्थापित कर आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनर सभी को दिए निर्देश

श्रीमान् अपर जिलाधिकारी महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी संभ्रांत सम्मानित नागरिकों स्कूली छात्र/छात्राओं से संवाद स्थापित कर आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनर सभी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

आज दिनांक 26.12.2021 को श्रीमान् अपर जिलाधिकारी महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्रीमान उप जिलाधिकारी रसड़ा महोदय की उपस्थिति में ग्राम टगोनिया के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम सभा के सभी संभ्रांत सम्मानित नागरिकों के साथ चुनाव संबंधित संवाद स्थापित कर सभी ग्रामवासियों को आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के आदेश व निर्देश से अवगत कराया गया तथा जनपद बलिया व जनपद मऊ के बार्डर स्थित सभी मतदान केन्द्रों व हाहानाला रेगुलेटर बार्डर का निरीक्षण किया गया । व बार्डर से सटे समस्त मतदान केन्द्र ग्राम सोनाडीह थाना उभांव के मतदान केन्द्र जूनियर हाई स्कूल सोनाडीह के स्कूल कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लिया गया जूनियर हाई स्कूल परिसर मे फुटबाल खेल रही छात्राओं से भी वार्ता किया गया । सभी छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा व स्वतंत्र लोकतंत्र के बारे में संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद बलिया