भदोही : शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में 05 और शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त

जनपद भदोही
-आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शस्त्र धारकों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही
-शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में 05 और शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त
आगामी विधानसभा चुनाव व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत अपराधिक कृत्यों व अन्य कारणों से शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में विभिन्न कारणों से 05 और शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया गया है।