जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानार्चागण छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सिनेशन 15 जनवरी तक पूर्ण कराएं – जिला विद्यालय निरीक्षक
आजमगढ़ 11 जनवरी — जिला विद्यालय निरीक्षक वीके सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानार्चागण 15 जनवरी 2022 के पूर्व 15-18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सिनेशन कार्य पूर्ण होना है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय-विद्यालय पर जाकर 15-18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सिनेशन का कार्य कर रही है। कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत बहुत कम है, प्रगति सन्तोषजनक नही है, टीकाकरण का जो लक्ष्य है, इसमें उपलब्धि कम है, यह खेदजनक है। इसमें प्रधानाचार्य को रूचि लेनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा कोविड टीकाकरण की नियमित समीक्षा की जा रही है।
एतदद्वारा आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि कोविड टीकाकरण की नियत तिथि को सम्बन्धित प्रबन्धक/प्रधानाचार्य आवश्यकतानुसार अध्यापक की ड्यूटी लगाकर बसों के माध्यम से 15-18 वर्ष के आयु के सभी छात्र छात्राओं को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, जो विद्यालय टीकाकरण के लक्ष्य से पीछे हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी , अन्यथा इसमें सुधार लायें।






