लाखों रूपये हड़पने वाले व्यक्ति पर सरायपल्टू गांव निवासी महेश प्रसाद ने सेपी को सौंपा पत्रक, कार्रवाई की किया मांग
- आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपल्टू गांव निवासी महेश प्रसाद पुत्र मूलचन्द ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर लाखों रूपये हड़पने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया।
एसपी को दिए गए पत्रक में पीड़ित महेश ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने गंभीरपुर पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट लगवाने और मेरी गिरफ्तारी रूकवाने के नाम पर 3 लाख 70 हजार रूपये अलग अलग खातों में मगाकर ले लिया। रूपये लेने के बाद उसने गंभीरपुर थाने से फाइनल रिपोर्ट नहीं लगवाया। पीड़ित ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब वह जमानत पर छूटा तो अपने रूपये मांगने लगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने रूपये वापस नहीं किया और जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने रानी की सराय थाने में किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।






