थाना नरही जनपद बलिया द्वारा 564 अदद फ्रूटी 8 PM, 36 अदद वकार्डी सिग्नेचर, 16 अदद सिग्नेचर, 23 अदद मैक्डावेल नं 1 तथा 03 अदद नाजायज चाकू तथा 01 अदद कार नम्बर प्लेट बदला हुआ व 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजकरन नय्यर जनपद बलिया महोदय के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय त्रिपाठी बलिया व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर श्री जगबीर सिंह चौहान बलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 21.01.2022 को उ0नि0 अतुल कुमार मिश्र मय हमराह उ0नि0 उमापति गिरि, का0 जगनरायन वर्मा, का0 अखिलेश कुमार मय स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव मय हमराह हे0का0 आलोक सिंह, हे0का0 वेद प्रकाश दूबे, का0 राकेश यादव, का0 कृष्ण कुमार सिंह, का0 चालक अनिल पटेल एवं सर्विलांस सेल का0 रोहित यादव, का0 विकास सिंह, का0 विनोद कुमार रघुवंशी की संयुक्त टीम के द्वारा जरिये मुखबिरी सूचना से एक कार से अवैध शराब लेकर कुछ व्यक्ति गाजीपुर के रास्ते से भरौली होकर पटना बिहार जाने के फिराक में है । भरौली गोलम्बर पर सघन चेकिंग कर एक नीली कार से दो सफेद प्लास्टिक की बोरी में से 8 PM फ्रूटी प्रत्येक पर मात्रा 180 ml कुल 564 अदद तथा 23 अदद मैक्डावेड नं0 1 & esone whisky Original प्रत्येक पर मात्रा 750 ml, 16 अदद सिग्नेचर Aged Whiskey प्रत्येक पर मात्रा 375 ml, 36 अदद बकार्डी Limon Platinum Original Citrus Rum प्रत्येक पर मात्रा 375 ml बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण 1. प्रमोद कुमार राय, 2. शम्भू कुमार यादव, 3. वीरू कुमार यादव को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 42/22 धारा 60/63 Ex ACT व 467,468,471 भा0द0वि0
2. मु0अ0सं0 43/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0 44/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
4. मु0अ0सं0 45/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगीः-
1. 564 अदद फ्रूटी 8 PM, 36 अदद वकार्डी सिग्नेचर, 16 अदद सिग्नेचर, 23 अदद मैक्डावेल नं 1
2. 03 अदद नाजायज चाकू
3. एक अदद कार नम्बर प्लेट बदला हुआ ।
नाम पता अभियुक्तः-
1. प्रमोद कुमार राय पुत्र नमोना राय निवासी चांदपुरा थाना राघवपुर जनपद वैशाली बिहार वर्तमान निवास कच्ची दरगाह वंगाघाट थाना नदी जनपद पटना (बिहार) उम्र 38 वर्ष ।
2. शम्भू कुमार यादव पुत्र स्व0 जोगी प्रसाद निवासी कच्ची दरगाह वंगाघाट थाना नदी जनपद पटना (बिहार) उम्र 36 वर्ष ।
3. वीरू कुमार यादव पुत्र जियालाल यादव निवासी कच्ची दरगाह वंगाघाट थाना नदी जनपद पटना (बिहार) उम्र 35 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- प्र0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया
2- उ0नि0 श्री अतुल कुमार मिश्र थाना नरही जनपद बलिया
3- उ0नि0 श्री उमापति गिरी थाना नरही जनपद बलिया
4- का0 जगनारायण वर्मा थाना नरही जनपद बलिया
5- का0 अखिलेश कुमार थाना नरही जनपद बलिया
स्वाट टीमः-
1.उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव
2. हे0का0 आलोक सिंह,
3.हे0का0 वेद प्रकाश दूबे,
4. का0 राकेश यादव,
5. का0 कृष्ण कुमार सिंह,
6. का0 चालक अनिल पटेल
सर्विलांस सेलः-
1.का0 रोहित यादव,
2. का0 विकास सिंह,
3. का0 विनोद कुमार रघुवंशी
सोशल मीडिया सेल
जनपद बलिया






