आजमगढ़ : संगीतज्ञ पंडित सुदर्शन मिश्र की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

आजमगढ़। संगीत अकादमी हॉल में हरिहरपुर घराना द्वारा शुक्रवार को संगीतज्ञ पंडित सुदर्शन मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गईं। कोविड 19 का पालन करते हुए हरिहर घराना के संगीतज्ञ अकादमी के प्रभारी पंडित कमलेश मिश्र एडवोकेट, शम्भूनाथ मिश्र, आदर्श मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, उदय मिश्र, आदर्श अंश, अरूण मिश्र, किशन मिश्र व आयुष मिश्र ने याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर संगीत घराना द्वारा सुन्दर काण्ड पूजन, भजन करके स्व. सुदर्शन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। हरिहरपुर घराना के संगीत कलाकारों ने कहाकि स्व. मिश्र सभी पटों के गायक थे। ऐसे कलाकार 21 जनवरी 2021 में हम सबके बीच से चले गये।