आजमगढ़ : 06 फरवरी को होगी मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, जाने और क्या क्या है प्रशासन की तैयारी

प्रेस नोट
आजमगढ़ 31 जनवरी– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचन-2022 की विभिन्न गतिविधियों को ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु दिनांक 30 जनवरी 2022 को जोनल सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं मतदान टोलियों का गठन, 31 जनवरी को नामांकन से संबंधित प्रपत्र तैयार किया जाना, 02 फरवरी 2022 को जूम के द्वारा सायं 5ः00 बजे जोनल सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण, 03 फरवरी को कार्यस्थल भवनों का अधिग्रहण, 04 फरवरी को प्रेक्षक से संबंधित व्यवस्था, 06 फरवरी को नेहरू हाल आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण एवं हल्के वाहनों का अधिग्रहण, 06 फरवरी को मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति की जायेगी, 13 फरवरी को वोटर लिस्ट की कार्य प्रतियां तैयार किया जायेगा एवं नेहरू हाल में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतपेटियों की तेल सफाई कराकर तैयार किया जायेगा। 17, 18 फरवरी 2022 को मतपत्रों का मुद्रण कराया जायेगा एवं मतदेय स्थल व नियत संख्या के अनुसार पैकेटिंग कराना, 19 फरवरी को मतपत्रों की पैकेटिंग, 20 फरवरी को मतदेय स्थलों के प्रयोगार्थ लेखन/निर्वाचन सामग्री प्रपत्र एवं लिफाफों की पैकेटिंग, 27 फरवरी को नेहरू हाल आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण, 28 फरवरी को 11ः00 बजे से नेहरू हाल में माइक्रो आबजर्वर को प्रशिक्षण एवं अपरान्ह 1ः00 बजे से वीडियोग्राफर, वेब कास्टिंग आपरेटर को प्रशिक्षण, 01 मार्च को राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ में स्ट्रांग रूम तैयार किया जायेगा एवं मतदेय स्थल का निर्माण किया जायेगा। आयोग से प्राप्त निर्देश के अनुसार समय-समय पर निर्वाचन व्यय लेखा, 02 मार्च को सामग्री वितरण एवं मतदान टोली का प्रस्थान तथा मतदान समाप्त होने के उपरान्त राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ में शील्ड मतपेटी की वापसी होगी। नियत तिथि के अनुसार ही नामित नोडल अधिकारी/अधिकारियों द्वारा समस्त व्यवस्थाएं कोविड गाइडलाइन यथा मास्क, सेनिटाइजर, सामाजिक दूरी स्थापित करते हुए पूर्ण करायी जायेगी।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-31-01-2022—–