आजमगढ़ :एसपी के निर्देश पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दिनांक 31.01.2022 को जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में कुल 135 लीटर अवैध शराब/अवैध कच्ची शराब के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिनका विवरण निम्नवत है:-
थाना निजामाबाद-(42 लीटर अवैध देशी शराब) – उप निरीक्षक पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा अभियुक्त हाशिम पुत्र नन्हू निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद को 42 लीटर अवैध देशी शराब के साथ सुशशांति पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।
थाना रौनापार- (35 लीटर अवैध कच्ची शराब)- उपनिरीक्षक भगवान यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त दिलजान पुत्र स्वर्गीय सोनू निवासी तुरकौली थाना रौनापार को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तुरकौली से गिरफ्तार किया गया।
थाना कंधरापुर- (20 लीटर अवैध देशी शराब) – उपनिरीक्षक राम प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त अजय राजभर पुत्र अवध नारायण राजभर निवासी मंदुरी थाना कंधरापुर को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ मंदुरी से गिरफ्तार किया गया।
थाना सरायमीर- (20 लीटर कच्ची शराब)- उपनिरीक्षक आशुतोष मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त शिव सोनकर पुत्र गणेश सोनकर निवासी पुनापोखर थाना सरायमीर को एक पिपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बस्ती नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
थाना फूलपुर- (18 लीटर अवैध देशी शराब) – उप निरीक्षक माखन सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त राना पुत्र विजय मल्ल निवासी शहजेरपुर थाना फूलपुर को 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ सहजेरपुर से गिरफ्तार किया गया।