आजमगढ़ : निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए जो अर्ह हो, फार्म-17 में आवेदन कर सकते हैं – एडीएम प्रशासन
प्रेस नोट
आजमगढ़ 02 फरवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी, निर्वाचन क्षेत्र, अनिल कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आजमगढ़ मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में तैयार कर ली गयी है। जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 01 फरवरी 2022 को कर दिया गया है। उक्त निर्वाचक नामावली दिनांक 01 फरवरी 2022 से 08 फरवरी 2022 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी स्थानीय प्राधिकारियों के कार्यालयों पर जन सामान्य के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी।
उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए जो अर्ह हो, फार्म-17 में आवेदन कर सकते हैं तथा सम्मिलित किसी नाम/प्रविष्टि के बावत आपत्ति/ शुद्धि का आवेदन कर सकते हैं, जो अपर जिलाधिकारी प्रशासन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी, निर्वाचन क्षेत्र, के कार्यालय में दिनांक 08 फरवरी 2022 के अपश्चात/पहले प्राप्त हो जाये।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-02-02-2022—–






