कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-20.02.2022
थाना राजातालाब पुलिस ने अभियुक्त असलम शेख व मो0 कासिम को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 100 मीटर टावर केबिल(टुकड़ों में कटी हुई) बरामद
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल, भयमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में दिनांक 20.02.2022 को थाना राजातालाब पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शांहशाहपुर बेलवा बैरीयर के पास से अभियुक्त 1.असलम शेख पुत्र मिन्टू शेख निवासी गूपीपुर थाना बडुवा जिला मुर्सीदाबाद पं0बंगाल हाल पता ग्राम डोमरीपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष व 2.मो0 कासिम पुत्र स्व0 शेख सुल्तान निवासी ग्राम बड़सोनी थाना सदर गुलाब बाग जिला पुर्नीया बीहार उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग 100 मीटर टावर केबिल (टुकड़ों में कटी हुई) बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब में मु0अ0सं0 0024/22 धारा 41/379/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.असलम शेख पुत्र मिन्टू शेख निवासी गूपीपुर थाना बडुवा जिला मुर्सीदाबाद पं0बंगाल हाल पता ग्राम डोमरीपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष
2. मो0 कासिम पुत्र स्व0 शेख सुल्तान निवासी ग्राम बड़सोनी थाना सदर गुलाब बाग जिला पुर्नीया बीहार उम्र 50 वर्ष
बरामदगी
लगभग 100 मीटर टावर केबिल (टुकड़ों में कटी हुई)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, हे0का0 रविप्रकाश सिंह, हे0का0 कोमल यादव थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






