आजमगढ़, रानी की सराय पुलिस ने चोरी गए एक अदद दो हार्स पावर मोटर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रानी की सराय
चोरी गए एक अदद दो हार्स पावर मोटर एवं एक अदद हैमर मशीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23.2.22 को आवेदक श्री निर्भय सिंह पुत्र स्व0 योगेन्द्र सिंह ग्राम रुदरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने थाने पर तहरीर दी की दिनांक 22/23-2-22 की रात्रि में मेरे पोखरे से दो हार्स पावर का मोटर व एक हैमर मशीन अज्ञात द्वारा चुरा लिया गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2022 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण – व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह हे0का0 मुलायम सिंह यादव व का0 अमित पाल कस्बा रानी की सराय आजमगढ़ मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दिनांक 22/23-2-22 की रात्रि हुई चोरी से संबंधित चोर चोरी का सामान लेकर रुदरी के तरफ से टेम्पू से आ रहा है और सामान लेकर आजमगढ़ को जायेगा कि उक्त सूचना पर विश्ववास करके पुलिस टीम मय मुखबिर खास को साथ लेकर रुदरी अण्डर पास बहद ग्राम डिहिया जलालपुर पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगी कि एक टेम्पू से 02 व्यक्ति एक सुत का बोरा मे कुछ लेकर उतरे कि मुखबिर खास इशारा करके हटबढ गया । पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः मोनू पुत्र मोबिन सा0 रुदरी थाना रानी की सराय आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष व सौरभ उर्फ छोटू राजभर पुत्र राम रतन राजभर सा0 देवराडीह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष बताये ।
बोरा मे लिये सामान के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताये कि इसमे एक अदद हैमर व एक अदद मोटर है जिसे हम लोग 23.2.22 की रात्रि मे ग्राम रुदरी मे निर्भय सिंह के ट्युबेल से चोरी किये थे जिसे बेचने के लिये आजमगढ़ जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये तथा बताये कि हम लोग शराब पीते हैं इसके लिये छोटी मोटी चोरी करते है।
उसके पहले भी थाना सिधारी के ग्राम हुसैनगंज भरौटी मे दिनांक 22.1.22 की रात्रि मे एक हार्स पावर का मोटर चोरी किये थे,जिसे कस्बा रानी की सराय मे एक अज्ञात व्यक्ति को 1500 रुपया मे बेचकर पैसा दोनो लोग आपस मे बाट लिये।
जामा तलाशी ली गयी तो मोनू उपरोक्त के पास से 520 रुपया बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे पूछने पर मोनू ने बताया कि साहब यह पैसा मोटर चोरी से प्राप्त 750 रुपये मे से बचा है सौरभ उर्फ छोटू राजभर द्वारा बताया गया कि साहब मेरा पैसा खर्च हो गया।
अभि0गण का यह कार्य धारा 457/380/411/413/414 भा0द0वि0 का अपराध बताकर कारण गिरफ्तारी बताकर समय 12.35 बजे बरामद शुदा मोटर व हैमर, पैसा हिरासत पुलिस मे लिया गया।
गिरफ्तारी का स्थान – रुदरी अण्डर पास बहद ग्राम डिहिया जलालपुर
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 57/2022 धारा 379 भा0द0वि0 बढोतरी धारा 457/380/411/413/414 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मोनू पुत्र मोबिन सा0 रुदरी थाना रानी की सराय आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
2. सौरभ उर्फ छोटू राजभर पुत्र राम रतन राजभर सा0 देवराडीह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष

बरामदगी – एक अदद मोटर दो हार्स पावर एवं एक अदद हैमर मशीन व 520 रुपया नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह, हे0का0 मुलायम सिंह यादव, का0 अमित पाल