दिनांक- 24.02.2022 को उ0नि0 मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 40/2022 धारा 379 भादवि में माल मुल्जिमान की सुरागरसी पतारसी में भँवरनाथ में मामूर थे कि सूचना मिली की देवखरी गाँव के संजय चौहान की ट्रैक्टर की ट्राली जो चोरी हुयी थी को बरहती जगदीशपुर थाना जहानागंज के देवीलाल यादव अपने गाँव के बाहर ट्यूबेल के पास छिपाकर रखा है इस सूचना पर ईगल मोबाईल के कर्म0गण का0 बसन्त कुमार व का0 नीरज खरवार को तलब कर ग्राम बरहती जगदीशपुर थाना जहानागंज पहुँचे देवीलाल के ट्यूबेल के पास पहुँचे जहाँ पर ट्रैक्टर के ट्राली छिपाकर नयी पेन्टिंग कराये है। ट्यूबेल के पास 04 व्यक्ति आग जलाकर आग ताप रहे थे जिनको घेर कर पकड़ लिया गया जिन्होने पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. देवीलाल यादव पुत्र सोफी यादव उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम बरहटी जगदीशपुर थाना जहानागंज, आजमगढ़, 2. पंकज यादव पुत्र ओंकार यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बजहडा (चिकनपुरा) थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, 3. अरूण उर्फ पंकज कुमार पुत्र दयानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, 4. आलोक यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम अमुडी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताया को समय करीब 19.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामद शुदा ट्रैक्टर के ट्राली को कब्जा पुलिस मे लेकर मु0अ0सं0 40/2022 में धारा 411/414 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अन्य अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
*पूर्व की घटना-* वादी संजय चौहान पुत्र स्व0 वीरबहादुर चौहान सा0 देवखरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर पर घर के सामने से ट्रैक्टर की टाली के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दिनांक 04.02.2022 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/22 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।
*पूछताछ का विवरणः-* पूछताछ पर अभियुक्तों ने सामूहिक रूप से बताये कि अरूण उर्फ पंकज कुमार , आलोक यादव व पंकज यादव देवखरी गाँव के बाहर सड़क के किनारे आरा मशीन के सामने लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को हमलोग दिनांक 02.02.22 की रात में चुराकर लाकर बजहड़ा गाँव में छिपाकर रखे थे। बजहड़ा गाँव से देवी लाल यादव ट्राली को अपने ट्रैक्टर से लाकर यहाँ ट्यूबेल के पास छिपाकर रखकर पहचान छिपाने के लिये नई पेंटिंग करवाये है।
*गिफ्तार अभियुक्त-*
1. देवीलाल यादव पुत्र सोफी यादव उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम बरहटी जगदीशपुर थाना जहानागंज, आजमगढ़ 2. पंकज यादव पुत्र ओंकार यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बजहडा (चिकनपुरा) थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 3. अरूण उर्फ पंकज कुमार पुत्र दयानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 4. आलोक यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम अमुडी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0स0 40/2022 धारा 379/411/414 भादवि
*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त आलोक यादव के विरूद्ध थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 162/21 धारा 380 भादवि पंजीकृत व शेष अभियुक्त का आपराधिक इतिहास Nil है।
*बरामदगी-*
01 अदद टैक्टर की ट्राली।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 उदयराज यादव थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
2. का0 अनिल कुमार पाण्डेय थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
3.का0 बसन्त कुमार थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
4. का0 नीरज खरवार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।






