आजमगढ़ :  थाना-बरदह पुलिस ने  अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमन्चा नाजायज .303 बोर बरामद 

प्रेस नोट

 

आज दिनांक 24.02.22 को विवेचक/ उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह हे0का0 पवन पाण्डेय, का0 शशि कुमार के  मा0 न्यायालय FTC (SD) आजमगढ के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर प्राप्त अभियुक्त माज खांन S/O खलीकुज्जमा ग्राम मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 97/21 धारा 307,506,120बी भादवि थाना बरदह आजमगढ़ को जिला कारागार आजमगढ़ से नियमानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड  में लेकर घटना में प्रयुक्त अहसलहे की बरामदगी हेतु अभियुक्त माज खान उपरोक्त के बताये हुए रास्ते से उसके साथ जाकर ग्राम मुहम्मदपुरफेटी में फैयाज अहमद के घर के पीछे स्थित कब्रिस्तान के अन्दर बास की कोठी के पास जाकर बांस की कोठी में से प्लास्टिक की एक काली पन्नी खींचकर निकाला और पन्नी को खोलकर उसमे रखा एक अदद तमन्चा देशी .303 बोर निकाल कर उ0नि0/ विवेचक को दिया और बताया कि इसी तमन्चे से मैने अकमल के ऊपर फायर किया था जिसे घटना के बाद मैने भागते समय इसी बांस की कोठी मे छिपा कर भाग गया था ।  मै आपको दे रहा हूं । अभियुक्त माज खान उपरोक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त माज खान उपरोक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।

अभियुक्त – माज खांन S/O खलीकुज्जमा ग्राम मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़

बरामदगी –

एक अदद देशी तमन्चा नाजायज .303 बोर

बरामदगी करने वाली टीम-

1. उ0नि भगत सिंह थाना बरदह, आमजगढ

2. हे0का0 पवन पाण्डेय थाना बरदह जनपद आजमगढ़

3. का0 शशि कुमार थाना बरदह जनपद आजमगढ़