आजमगढ़ : सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली आजमगढ़ एवं थाना सिधारी का आकस्मिक निरीक्षण किया
आजमगढ़ 26 फरवरी– जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली आजमगढ़ एवं थाना सिधारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कोतवाल एवं थानाध्यक्ष से अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक विभिन्न धाराओं में की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में पूछा। उन्होने कहा कि अब तक कुल असलहों में से कितने जमा किये गये हैं, कितने अभी बाहर हैं।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिये कि संबंधित थाने के अन्दर आने वाले बूथों पर पहुॅचने का रूट चार्ट संबंधित थानों पर उपलब्ध करा दें। उन्होने कहा कि थानाध्यक्ष को जोनल मजि0, सेक्टर मजि0, मास्टर ट्रेनर, ईवीएम मशीनों को ठीक करने वाले इंजीनियरों का नाम, मोबाइल नम्बर उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होने कहा कि आने वाले सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट को संबंधित क्षेत्र जोनल मजि0, सेक्टर मजि0 मास्टर ट्रेनर तथा ईवीएम इंजीनियर का नाम व मोबाइल नम्बर उपलब्ध करा दें।
जिलाधिकारी ने कोतवाल व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में रैली के लिए अनुमति स्थल तथा हेलीकाप्टर उतरने वाले स्थान के लिए आवेदन करने वाले राजनैतिक दलों को अनुमति देकर तत्काल सूचित किया जाय। उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक ही दिन एक ही स्थान पर दो राजनैतिक दलों की रैली अथवा हेलीकाप्टर उतरने के लिए अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने संबंधित थाने के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया जाय तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति अवैध सामग्री न ले जाने पाये। उन्होने कहा कि जब्त किये गये सामान मानक के अनुरूप है या नही, यह देखकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कोतवाली आजमगढ़ एवं सिधारी थाने के अन्दर पड़ने वाले बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बूथों पर महिला आरक्षी एवं आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर जेआर चौधरी, सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-26.02.2022——-






