आजमगढ़।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पाटी कार्यालय पर समाजवादी अधिवक्ताओं द्वारा भरी गई हुंकार

आजमगढ़। समाजवादी अधिवक्ता सभा के बैनर तले शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता सभा सदर के अध्यक्ष विजय प्रताप यादव व संचालन महासचिव उदय राज यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग समाज का सजग प्रहरी है। वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता वर्ग का उत्थान केवल सपा सरकार में ही हुआ हैं। उन्होंने कहाकि 9वीं बार दुर्गा प्रसाद यादव को सदर विधानसभा से जीताकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में दूसरी बार सपा सरकार बनाने काम करना हैं ताकि फिर से प्रदेश में अमन-चैन कायम हो सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सपा ने उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सड़कों का जाल बनाकर यूपी को विकास के पथ पर अ्रग्रसरित किया लेकिन धर्म-जाति के नाम पर लोगों के बांटने वाली भाजपा ने सत्ता में आते ही सभी विकास कार्यो को ठप्प कर दिया।   समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामदरश यादव व रमापति सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि यूपी को विकास के शिखर पर पहुचांने के लिए अखिलेश यादव के हाथों में सत्ता की चाभी सौंपनी होगी। पूर्व अध्यक्ष रणविजय यादव, जफर इकबाल सहित अधिवक्ताओं ने आह्वान किया कि सात मार्च को साइकिल का बटन दबाकर वर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करें।
इस मौके पर रामदरश यादव, रमापति यादव, राजेन्द्र यादव, पारस राजभर, चन्द्रकेश यादव, जयप्रकाश यादव, कालीप्रसाद, सैय्यद नजीब अहमद, मोहम्मद रफीक अहमद, रामानंद यादव, वीरेन्द्र यादव, नंदलाल यादव, लालधर यादव, कैलाश चौहान, सोरख यादव, शिवप्रसाद गोंड, चन्द्रभान राम, अनिल यादव सहित आदि अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।