आजमगढ़ : जनपद में संचालित आईसीसीसी के अन्तर्गत जारी किये गए नम्बर, सम्पर्क कर उठायें लाभ

आजमगढ़ 15 मार्च–जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया है कि जनपद में संचालित आईसीसीसी के अन्तर्गत सदर के लिए 05462-356038, सगड़ी के लिए 05462-356039, निजामाबाद के लिए 05462-356040, फूलपुर के लिए 05462-356041, मेंहनगर के लिए 05462-356042, लालगंज के लिए 05462-356044, मार्टीनगंज के लिए 05462-356045, बूढ़नपुर के लिए 05462-357335, नम्बरों को कोरोना की मॉनिटरिंग के साथ-साथ विभिन्न कार्यों हेतु नियमानुसार अग्रिम आदेशों तक उनका उपयोग किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व की भांति उप संचालक चकबन्दी, आजमगढ़ ही नोडल अधिकारी रहेंगे एवं अन्य उल्लिखित कार्यों के लिए दीनानाथ यादव, अभिहीत अधिकारी प्रभारी तथा ई.डी.एम. सह प्रभारी रहेंगे। उन्होने कहा कि उक्त सभी नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार तहसीलों, ब्लाको एवं ग्राम पंचायतों में किया जाय। उक्त के अतिरिक्त दूरभाष संख्या-05462-357336 एवं 05462-357337 सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु उपयोग में लाया जायेगा। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 18008896734 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम के लिए 3 पालियों में 8-8 कर्मचारी उपलब्ध कराएगें। कन्ट्रोल रूम के ओवर आल प्रभारी दीनानाथ यादव होंगे तथा सह प्रभारी ई.डी.एम. होगें। हर पाली में 2 तहसील पर एक आपरेटर होगा तथा जो हंटिंग लाइन पर रहेगा। प्रत्येक तहसील की शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम का नम्बर प्रस्तावित किया जाएगा। कन्ट्रोल रूम द्वारा प्रत्येक दिन आईजीआरएस के डिफाल्टर के अधिकारियों को एलर्ट किया जाएगा। प्रत्येक दिन से आईजीआरएस के अधिकारियों को एलर्ट किया जाएगा, जिनके अगले 3 दिन में प्रकरण डिफाल्टर हो जाएगें। जनपद में सेक्टर व्यवस्था के तहत सभी सेक्टर अधिकारियों से विभिन्न सत्यापन हेतु सम्पर्क किया जाएगा। कॉल सेन्टर पर बाहरी शिकायतों को निर्धारित प्रारूप (ए) पर अंकित किया जाएगा और संबंधित अधिकारी को भी निस्तारण हेतु सूचित किया जाएगा। सभी अधिकारियों को उनकी विभिन्न प्रकरण की ड्यूटी एवं अभियान से दूरभाष पर व्हाट्सअप पर अवगत कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के त्योहार या परीक्षा ड्यूटी के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट की लोकेशन एवं उनके द्वारा सम्पन्न ड्यूटी की रिपोर्ट का संकलन किया जाएगा। राशन वितरण दिवस के 02 दिन पूर्व सभी नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाएगा तथा वितरण दिवस वाले दिन उनकी लोकेशन ली जाएगी। इस प्रकार टेक होम राशन वितरण के दिन भी जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी स्वयं सहायता समूह से बात कर उसके स्थिति भी ज्ञात की जाएगी। परीक्षा के दिन कन्ट्रोल रूम द्वारा बेव कास्टिंग की मानिटरिंग की जाएगी और जहां बेव कास्टिंग नही पाई जाती है या बंद पाई जाती है तो सम्बंधित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और डीआईओएस को अवगत कराया जाएगा। प्रत्येक शराब की दुकान की बेब कास्टिंग की मानिटरिंग की जाएगी, जहां कैमरा बन्द पाया जाता है, वहां एसएचओ तथा एसडीएम व आबकारी अधिकारी को सूचित करेगे। दीनानाथ यादव तथा ई.डी.एम. द्वारा प्रत्येक दिन प्रातः 10.00 बजे कन्ट्रोल रूम की उक्त कार्यवाही की रिपोर्ट (प्रारूप निर्धारित पर) जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-15.03.2022——-