अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किन वाहन स्वामियों का लागबुक पर खाता संख्या जमा करने के लिए कहा, देखे विस्तार से
आजमगढ़ 15 मार्च– अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में प्रयुक्त हल्के/भारी वाहनों के किराये/भाड़े के भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। यदि किसी वाहन स्वामियों द्वारा लागबुक नहीं जमा किया गया है तो जिला पूर्ति कार्यालय में जमा करें एवं जिन वाहन स्वामियों का लागबुक जमा किया गया है, वह अपने लागबुक पर खाता संख्या, आईएफसी कोड, मोबाइल नम्बर तथा बैंक शाखा का नाम व पता अंकित करते हुए जिला पूर्ति कार्यालय आजमगढ़ में तीन दिन के अन्दर जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे ई-पेमेंन्ट के माध्यम से वाहनों के किराये भाड़े का भुगतान ससमय सुनिश्चित किया जा सके।






