आजमगढ़ :आजीविका मिशन एवं पुलिस विभाग की समन्वयक कार्यशाला सम्पन

शैलेन्द्र शर्मा संवाददाता आजमगढ़|

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पुलिस विभाग की समन्वयक कार्यशाला जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों को यूपी काॅप, एपीपी, 1090, 112 के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यशाला आजीविका मिशन की समूह सखियों को विधिक रूप से सशक्तीकरण करने एवं उन्हें यह बताने के लिए किया गया कि यदि उन्हें किसी भी तरह की प्रताड़ना मिलती है तो किस कानून के तहत उन्हें संरक्षण मिलेगा। इसी के साथ ही समूह की दीदीयों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ किस प्रकार से मिलेगा, इसकी जानकारी दी गयी।