आजमगढ़ : पशु के लिए चारे की समस्या हो तो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क करें- जिलाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट | आजमगढ़ |

आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आपदा राहत की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है एवं निर्देशित किया गया है कि अपने संबंधित विकास खण्डों के अन्तर्गत भूसा/रोशन आपूर्तिकर्ताओं से निरन्तर सम्पर्क कनाकर गो आश्रय स्थलों, पशुपालकों एवं मुर्गी फार्मो हेतु आवश्यकतानुसार भूसा/राशन आपूर्ति की उपलब्धता करायें। यदि भूसा/रोशन आपूर्तिकर्ताओं को किसी भी स्तर पर रोका जाता है तो उसका तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करें।उन्होने कहा कि उपरोक्त आदेश का अनुपालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाय कि कहीं भी पशुओं को चारा दाना का अभाव न होने पाये। इस कार्य हेतु जनपद स्तर पर डाॅ0 एसपी सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य), मुख्यालय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा इनके मो0 नं0 7007979074 पर सम्पर्क कर किसी भी समस्या का समधान करायें।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह ने बताया कि यदि किसी भी पशुपालक को भूसे की आवश्यकता हो तो लक्ष्मण राम ग्राम सम्मोपुर सिधारी मो0 नं0 9451827067, राजू ग्राम लाटघाट 9450211215, शिवकुमार आजमगढ़ 9984791260, हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा कोयलसा मो0 नं0 7348285537, श्रीराम ग्राम गुलउर 8756819715, कन्हैया ग्राम गुलउर 7081738467, प्रमोद मौर्य ग्राम गुलउर 9453258760, पुरूषोत्तम ग्राम गुलउर मो0नं0 7607672182, रामजीवन ग्राम तुन्दुआ 9795464260, संजय चैहान ग्राम खैरूद्दीनुपर पवई 9838941667, रामतीरथ ग्राम गुलउर 8999507198 तथा रामबचन ग्राम उकरौड़ा मो0नं0 7800559383 पर भूसा विक्रेताओं से वार्ता कर भूसा मंगा सकते हैं।