आजमगढ़ :खिलाडियों की कम्बाइन्ड प्रारम्भिक चयन परीक्षा 06 व 07 जून 2022 को गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में प्रातः 06 बजे से
प्रेस नोट
आजमगढ़ 01 जून– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज, सोसाइटिज, लखनऊ के अधीन गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ/वीर बहादुर सिहं स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर/सैफई स्पोर्ट्स कालेज सैफई, इटावा संचालित है। इन कालेजों में 11 खेलों यथा- क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, जूडो, बैडमिन्टन खेलों के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रारम्भिक चयन परीक्षा 2022-23 में प्रतिभागिता से वंचित/छूटे हुये अभ्यर्थियों को पुनः एक अन्तिम अवसर प्रदान करते हुये अभ्यर्थियों की कम्बाइन्ड प्रारम्भिक चयन परीक्षा 06 व 07 जून 2022 को गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में प्रातः 06 बजे से होना सुनिश्चित है।
उन्होने बताया कि दिनांक 06 जून 2022 गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में वालीबाल एवं बैडमिन्टन (बालक/बालिका वर्ग), क्रिकेट एवं फुटबाल (केवल बालक वर्ग) एवं जूडो (केवल बालिका वर्ग) एवं 07 जून 2022 को गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ मे एथलेटिक्स (केवल बालक वर्ग) हॉकी, जिम्नास्टिक एवं कुश्ती (बालक/बालिका वर्ग), कबड्डी एवं तैराकी (केवल बालक वर्ग) का चयन/ट्रायल्स नियत की गयी है। इस हेतु दिनांक 01 अप्रैल, 2022 को अभ्यर्थी/अभ्यर्थिनियों की आयु 09 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उपरोक्त के अनुसार स्पोर्ट्स कालेजो में प्रवेश हेतु इच्छुक खिलाड़ी आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर वांछित जैविक आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं निवास तथा अन्य योग्यता सम्बन्धित प्रमाण-पत्र संलग्न कर गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में प्रातः 06 बजे पहुच कर अपने खेल में प्रारम्भिक चयन परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते है। स्पोर्ट्स कालेज में चयनित खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, अन्तर्हाऊस प्रतियोगिताएं, मेस (भोजनालय), कपड़े एवं चिकित्सा आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था/सुविधा उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-01.06.2022——–






