आजमगढ़ : लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नेहरू हाल के सभागार में जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय की अध्यक्षता में 70 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया
प्रेस नोट
आजमगढ़ 02 जून– 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नेहरू हाल के सभागार में जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय की अध्यक्षता में 70 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित मास्टर ट्रेनरों से विगत हुए चुनावों में प्रशिक्षण से संबंधित आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही समस्याओं के निदान के बारे में बताया गया। उन्होने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि प्रशिक्षण को गम्भीरता एवं पूरे मनोयोग के साथ प्राप्त करें एवं प्रशिक्षण उपरान्त मतदान कार्मिकों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण दें।
स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं0 कुलभूषण सिंह ने मास्टर ट्रेनरों को प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होने बताया कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर ईवीएम को चेक करें एवं ईवीएम का कनेक्शन कदापि न करें। ईवीएम पर लगे हुए एड्रेस टैग को चेक करें कि संबंधित बूथ का ही है। सीयू का बैट्री लेवल हाई रहना चाहिए, यह भी चेक करें एवं सीयू में कैन्डिडेट सेट को भी चेक करें। इसी के साथ ही बीयू में यह भी देखें कि जितने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उतने ही नीली बटन (नोटा सहित) खुला होना चाहिए, बाकि बटन सफेद मास्क से ढ़का होना चाहिए। आगे उन्होने बताया कि मतदान के दिन मॉकपोल की प्रक्रिया पोलिंग एजेन्टों की उपस्थिति में 90 मिनट पहले ही शुरू कर दें। मॉकपोल के दौरान कम से कम नोटा सहित 50 वोट डलवायें। मॉकपोल के दौरान डाले गये वोटों का मिलान सीयू के रिजल्ट से मिलान कर लें एवं वीवी पैट से निकली हुई पर्चियों से भी मिलान कर लें। अन्त में मतदान समाप्ति के बाद क्लोज बटन अवश्य दबाना है। उन्होने बताया कि मॉकपोल कराये जाने का प्रमाण पत्र भी भरा जाना है, जिसमें समस्त पोलिंग पार्टियों के हस्ताक्षर भी कराये जायेंगे। आगे उन्होने मतपत्र लेखा एवं पीठासीन डायरी भरने के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर वक्फ निरीक्षक मनोज राय, एनआईसी से आशुतोष यादव, स्वपल भारती उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-02.06.2022——–






