संस्कार भारती आर्यमगढ़ इकाई के सदस्य के रूप में हमने अपना परिचय दिया उस समय पूज्य श्री योगेन्द्र जी”बाबा”नें हमे मंत्री संगठन के दायित्व भी सम्मिलित करनें को कहा! यह हमारा सौभाग्य रहा! — जितेन्द्र सिंहश्रद्धेय योगेन्द्र जी के निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लाल बहादुर सिंह (९५+) संरक्षक अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् ने विगत दिनों उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएँ देते समय अपने अपने स्मरणीय पल को साझा किए! आज लाल बहादुर सिंह जी भी इस दुखद समाचार को सुन कर दुख व्यक्त करते हुए कहे कि देशवासियों को अपनी माटी अपना संस्कार का प्रणेता चला गया: हमारी “अश्रुपूरित श्रद्धांजलि एक मनीषी को”अपूरणीय क्षति, ईश्वर से प्रार्थना हैं कि कला को क्षण क्षण समर्पित, माँ भारती के अनन्य साधक, कला जगत के अति सम्मानित, श्रद्धेय कला ऋशी “पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी” की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें!






