प्रेस विज्ञप्ति
थाना- रानी की सराय
एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 15.06.22 को उ0नि0 जयप्रकाश ओझा मय हमराह कां0 राजेश कुमार व कां0 आलोक कुमार के क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबीर खास आकर बताया कि एक व्यक्ति रानी की सराय के तरफ से असलहा लेकर लेकर आ रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर मय हमराही व मुखबीर को साथ कोटिला बाईपास पर पहुँचे तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखायी दिया जिसको मुखबिर ने इशारा करके बताया की साहब यही व्यक्ति है जिसके पास असलहा है और मुखबिर वहा से हट गया। सम्बन्धित को रोकने का प्रयास किया गया तो अपनी मो0 सा0 रोककर पीछे की तरफ भागना चाहा कि वही पर हमराही कर्मचारीगण की मदद से पकड़ लिया गया।
नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विवेक सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह ग्राम हुसेपुर रामजियावन थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद कट्टा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ मो0सा0 को देखा गया तो उसके नम्बर प्लेट पर UP50AU9822 लिखा है जो होण्डा स्पलेण्डर है वाहन का पेपर तलब करने पर नही दिखा सका। अभियुक्त को समय करीब 08.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गाड़ी को 207 MV ACT में सीज किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
विवेक सिंह उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह ग्राम हुसेपुर रामजियावन थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग- 1- मु0अ0स0 0188/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 0188/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
2. मु0अ0सं0 183/21 धारा 295/153ए/120बी भा0द0वि0 थाना कोतवाली, आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 304/2020 धारा 147/148/149/307 भा0द0वि0 थाना जीयनपुर आजमगढ़।
4. म0अ0सं0 307/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0 396/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना जीयनपुर आजमगढ़।
6. मु0अ0सं0 22/2021 धारा 307/411भा0द0वि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
विवेक सिंह उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह ग्राम हुसेपुर रामजियावन थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 जयप्रकाश ओझा, कां0 राजेश कुमार, कां0 आलोक कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।






