प्रेस-विज्ञप्ति
जनपद-भदोही
√पुलिस की तत्परता से बची चार कांवरियों की जान, सेमराधनाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा होने से बचा
√स्टीमर सवार चार कांवरिया बीच नदी में स्ट्रीमर बंद होने के कारण बहाव में थे फंसे
√सूचना पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल रेस्क्यू करते हुए चारों कांवरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
√पुलिस के इस साहसिक कार्य की आमजन सहित प्रमुख समाचार पत्रों ने भी की सराहना
√पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा रेस्क्यू टीम में शामिल जांबाज पुलिसकर्मियों व नाविक को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
दिनांक 25.07.2022 को थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत सेमराध नाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा होने से बचा। पुलिस की तत्परता से चार कांवरियों को गंगा नदी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। RRTYY (1)
जनपद मिर्जापुर के डंगहर गंगा घाट से चार कांवरिया स्ट्रीमर पर सवार होकर सेमराध नाथ जल चढ़ाने के लिए आ रहे थे। बीच नदी में स्ट्रीमर का ईंधन समाप्त हो जाने के कारण स्ट्रीमर बंद हो गई। नदी के तेज बहाव में स्ट्रीमर बहने लगी। सूचना पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा नाविक की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर दूसरी नाव से बीच नदी में पहुंच कर चारों कांवरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम द्वारा किए गए इस त्वरित व साहसिक कार्य की आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। दैनिक प्रमुख समाचार पत्रों में भी पुलिस के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए प्रमुखता से प्रकाशन किया गया ।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा रेस्क्यू टीम में शामिल चारों पुलिसकर्मियों 1.मु0आ0 मो0 सज्जाद हुसैन 2.आरक्षी अंतिम कुमार पांडे 3.आरक्षी योगेंद्र सिंह 4. पीआरडी देवेंद्र सिंह व नाविक श्री केवला माझी पुत्र रामलखन निवासी पुरवां थाना कोइरौना जनपद भदोही के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उच्च मनोबल हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






