थाना बरदह
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 01.09.22 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह के साथ चेकिग के दौरान सूत्रों की सूचना पर जौनपुर की तरफ से स्पेलेण्डर प्लस मोटर साइकिल से आते हुए व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति पुलिस बल को देखकर हड़बड़ा गया तथा जल्दी से मोटर साइकिल रोककर मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।
संदिग्ध प्रदर्शित होने पर मोटर साइकिल सवार को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति का नाम नीरज राजभर S/O इन्द्रजीत राजभर निवासी बर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ है।
तथा पूछताछ पर बताया कि मोटर साइकिल चुराकर उसका नम्बर प्लेट बदलकर उसे बेचते है। ये मोटर साइकिल चोरी की है जिसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
इस मोटर साइकिल का असली नम्बर प्लेट मैने बदल दिया है जिसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
*
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 310/22 धारा 411,420,467,468,471 IPC
गिरफ्तार अभियुक्त
नीरज राजभर S/O इन्द्रजीत राजभर निवासी बर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस UP 62 AB 6568 , चेचिस नम्बर MBLHAR089HHB11785 , इंजन नम्बर – HA10AGHHB-23546
पुलिस टीम-
संजय सिंह (प्र0नि0) थाना बरदह जनपद आजमगढ
कमला सिह यादव ( उ0नि0 )
साजिद अली ( आरक्षी )
का0 बृजेश गौड ( आरक्षी )






