जिला के होनहार युवक ने यूपीएससी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है शुक्रवार को प्रखण्ड फूलपुर के रसूलपुर अहमदअली निवासी श्री इरफान अहमद खान के बेटे श्री मुदस्सिर खान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 347 रैंक लाकर प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयनित हुए वह अपने पिता की आकस्मिक देहांत के बाद विषम परिस्थितियों में भी पढ़ते रहे और आखिरकार उन्होंने एक शानदार मुकाम हासिल कर प्रेरणा प्रस्तुत किया और एक आला स्तर के अधिकारी बनकर ना केवल अपने परिवार बल्कि अपने गांव के साथ साथ अपने जिले का भी नाम रोशन किया है श्री मुदस्सिर खान जी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता इरफान अहमद खान माता महजबीन खान एवं बहनों को दिया है दरअसल मुदस्सिर खान के पिता ब्लॉक फूलपुर में सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे जब 2015 में उनकी मृत्यु हुई तो मुदस्सिर खान इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर में अध्ययनरत थे पिता की मृत्यु के बाद बहनों एवं मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और आर्थिक तंगी होने के कारण मुदस्सिर खान ने इंजीनियरिंग पूर्ण होने के पश्चात मृतकश्रित में चतुर्थ श्रेणी पद पर ब्लॉक पल्हनी में नियुक्ति लेली थी लेकिन आपने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने मिशन में लगे रहे, आखिरकार शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन कर दिखाया है।






