लॉक डाउन में मदिरा बेचने वालों पर गिरेगी गाज, प्रशासन ने कसी कमर

आजमगढ़ 27 अप्रैल– अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में स्थिति विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किये जाने हेतु 27 अप्रैल 2020 को अपरान्ह 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक निरीक्षण हेतु टीमों का गठन किया गया है। जिसमें टीम-1 में अपर जिलाधिकारी प्रंशासन, पुलिस अधीक्षक नगर, जिला आबाकारी अधिकारी को मुकेरीगंज, रानी की सराय, टीम-2 में उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक सदर को छतवारा मोड़, सुम्भी, जहानागंज, शाहगढ़ ,टीम-3 में उप जिलाधिकारी सगड़ी, क्षेत्राधिकारी सगड़ी, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक सगड़ी को जीयनपुर, अजमतगढ़, मालटारी, परशुरामपुर टीम-4 में उप जिलाधिकारी लालगंज, प्रभारी निरीक्षक देवगांव, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक लालगंज को लालगंज, देवगांव, पल्हना व ठेकमा टीम-5 में उप जिलाधिकारी फूलपुर व मार्टिनगंज, क्षेत्राधिकारी फूलुपर, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक फूलपुर को फूूलपुर, माहूल,मार्टिनगंज, पवई,दीदारगंज व पुष्पनगर टीम-6 में उप जिलाधिकारी निजामाबाद, थानाध्यक्ष निजामाबाद, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक निजामाबाद को फरिहा व निजामाबाद टीम-7 में उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक बूढ़नपुर को बूढ़नपुर, अतरौलिया, अहिरौला, कौड़िया व शाहपुर टीम-8 में उप जिलाधिकारी मंेहनगर, थानाध्यक्ष मेंहनगर, क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक मेंहनगर को खरिहानी, मेंहनगर व सिंहपुर में स्थिति विदेशी मदिरा की दुकानों के निरीक्षण हेतु नामित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह उक्त टीम के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेश मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या 27 अप्रैल 2020 को जिला आबाकारी अधिकारी, आजमगढ़ को उपलब्ध कराये तथा जिला आबकारी अधिकारी निरीक्षण आख्या संकतिल कर अपर जिलाधिकारी प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेगे।