प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांकः-16.09.2022
थाना दुबहड जनपद बलिया पुलिस द्वारा वाहन बोलेरो से 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 51.84 लीटर व 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब का निष्कर्षण व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.09.2022 को प्रभारी निरीक्षक दुबहड़ श्री राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 जयशंकर प्रसाद राठौर मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया नगवा से बिहार जाते समय नगवा बंधा बंधुचक मोड पर समय करीब 19.45 बजे *अभियुक्तगण 1.विश्वजीत ठाकुर पुत्र गोपाल ठाकुर निवासी गंगौली थाना सीमरी जिला बक्सर बिहार (2) अभिमन्यु पाण्डेय पुत्र विन्ध्याचल पाण्डेय नि0 गंगौली थाना सीमरी जिला बक्सर बिहार द्वारा चार पहिया वाहन बोलेरो न0 JH01AN7741 से तस्करी हेतु 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 51.84 लीटर (प्रत्येक पेटी में 48 नग व कुल 288 नग 8 PM टेट्रा पैक प्रत्येक पैक में 180 ML ) ले जाते समय गिरफ्तार किया गया उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 133/2022 धारा 60(1)क आबकारी अधिनियम थाना दुबहड़ जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. विश्वजीत ठाकुर पुत्र गोपाल ठाकुर निवासी गंगौली थाना सीमरी जिला बक्सर बिहार
2. अभिमन्यु पाण्डेय पुत्र विन्ध्याचल पाण्डेय नि0 गंगौली थाना सीमरी जिला बक्सर बिहार
बरामदगी का विवरण-
1. 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 48 नग व कुल 288 नग 8 PM टेट्रा पैक प्रत्येक पैक में 180 ML कुल 51.84 लीटर)
2. अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बोलेरो न0 JH01AN7741
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना दुबहड़ जनपद बलिया
2. उ0नि0 जयशंकर राठौर मय हमराही थाना दुबहड़ जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस






