आजमगढ़ : पीएम के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा

प्रेस नोट
आजमगढ़ 16 सितम्बर– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 17 सितम्बर को जनपद के सभी ब्लड बैंको में रक्तदान शिविर आयोजन किया जायेगा एवं 18 सितम्बर को सभी केन्द्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर-मेलों का आयोजन किया जाएगा। सूचना विभाग द्वारा दिनांक 19 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी के जन कल्याणकारी कार्यों तथा प्रशासनिक कार्य कुशलता पर कई पुस्तकें लिखी गई हैं, उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार तथा प्रदर्शनी में भी पुस्तकों का स्टॉल लगाया जायेगा। नगर विकास/पंचायती राज/ग्राम विकास विभाग द्वारा 20 सितम्बर को सार्वजनिक स्थल/ नगरीय निकाय में वार्ड/ग्राम पंचायत स्वच्छता स्तर तक अभियान चलाया जायेगा तथा 21 सितम्बर को सभी पूर्ण/निर्माणाधीन अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान किया जायेगा। दिनांक 22 सितम्बर को नमामी गंगे विभाग द्वारा ’जल ही जीवन है’ के मंत्र लोगों तक पहुँचाया जाएगा एवं “कैच द रेन“ अभियान के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। 23 सितम्बर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जिला स्तर पर लोगों को लोकल उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट से जुड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। 24 सितम्बर को दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा जनपद में में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस हेतु पूर्व से दिव्यांगों की सूची तैयार कर समन्धित क्षेत्र में कार्य करने वाले सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। 25 सितम्बर को पण्डित दीनदयाल जयन्ती-मन की बात, पुष्पांजलि एवं विचार प्रस्तुतीकरण हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथों पर संगठन द्वारा कार्यक्रम होंगे, साथ ही समस्त बूथों पर मन की बात सुनने की व्यवस्था की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 26 सितम्बर को बेसिक/माध्यमिक/उच्च शिक्षा/संस्कृति विभाग द्वारा ’विविधता में एकता’ भारत की विशेषता है। इस अवसर पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ का सन्देश समाज को देने के लिए जनपद में रहने वाले अन्य प्रांत (दक्षिण भारतीय/पूर्वोत्तर राज्य/पंजाबी सहित अन्य राज्यों) के लोगों को चिन्हित करके एवं एक स्थल पर आमंत्रित कर उनके प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत जैसे विविध खान-पान एवं भाषा को एक दिन के लिए अपनाएंगे और विविधता में एकता का उत्सव मनाया जायेगा। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा द्वारा भी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। दिनांक 29 सितम्बर को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण हेतु विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा तथा 30 सितम्बर को भारत को 2025 तक टी0बी0 मुक्त राष्ट्र बने हेतु सरकार ने संकल्प लिया है, इस दिशा में किए गए कार्यों को प्रसारित किया जायेगा। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पदाधिकारियों की जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु एक वर्ष के लिए रोगियों के गोद लेने का एक कार्यक्रम जनपद में किया जायेगा। उन्होने बताया कि 01 अक्टूबर 2022 को वन विभाग द्वारा समस्त पोलिंग बूथों पर 05 वृक्ष लगाने का कार्यक्रम कराया जायेगा। इस हेतु पौधों की व्यवस्था कर ली जाए। इसी के साथ ही 02 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर खादी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से खरीदारी हेतु व्यवस्थाएं एवं प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-16-09-2021—–