आजमगढ़ : टेनिस एवं हॉकी के लिए जनपद स्तर पर 29 सितम्बर, मण्डल स्तर पर 30 सितम्बर 2022 को चयन-ट्रायल्स का आयोजन किया जायेगा – उप क्रीड़ाधिकारी

प्रेस नोट
आजमगढ़ 16 सितम्बर– उप क्रीड़ाधिकारी श्री अजय प्रताप साहू ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा महिला खेल समारोह के अन्तर्गत जनपद एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किया जाना निर्धारित है। टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन खेल में पूर्व में दिनांक 05 अक्टूबर, 2022 को जिला स्तरीय एवं 07 अक्टूबर, 2022 को मण्डलीय चयन/ट्रायल निर्धारित किया गया था, उक्त निर्धारित तिथि में विजयदशमी का अवकाश होने के कारण संशोधित तिथि में चयन/ट्रायल किया जायेगा, जो भी महिला खिलाड़ी/विद्यालय की टीम/खिलाड़ी प्रतिभाग करने के इच्छुक हो, उक्त तिथियों में प्रातः 10ः00 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में उपस्थित होकर चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकती हैं।
उन्होने बताया कि टेनिस एवं हॉकी के लिए जनपद स्तर पर 29 सितम्बर, मण्डल स्तर पर 30 सितम्बर 2022 को चयन-ट्रायल्स का आयोजन किया जायेगा तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन लखनऊ में किया जायेगा। टेनिस के लिए 10-11 अक्टूबर एवं हॉकी के लिए 10-12 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ ही एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन के लिए जनपद स्तर पर 29 सितम्बर, मण्डल स्तर पर 30 सितम्बर 2022 को चयन-ट्रायल्स का आयोजन किया जायेगा तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन लखनऊ में किया जायेगा एवं 10-11 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जायेगा।
विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-16-09-2021—–

प्रेस नोट
आजमगढ़ 16 सितम्बर– जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्री विशाल भारद्वाज ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने, पुनरीक्षण करने तथा अद्यतन बनाये रखने हेतु जनपद में तैनात अपर जिलाधिकारी या अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में पदाभिहित किया गया है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षण, नियन्त्रण एवं निर्देशन में नियमावली के अधीन अपने कृत्यों का पालन करेंगे।
उक्त के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने, पुनरीक्षण करने तथा अद्यतन बनाये रखने हेतु जनपद में तैनात श्री आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-16-09-2021—–