आजमगढ़ : झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी के साथ छेडखानी व रूपये लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस-विज्ञप्ति

पूर्व की घटना का विवरण – दिनांक- 07/08/2022 को थाना जीयनपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि विपक्षी कमलेश राय द्वारा वादिनी को विश्वास मे लेकर उसकी पुत्री उम्र 17 वर्ष को पुत्री के उपर बाधा बताकर इलाज करने को कहते हुए छेड़खानी किया गया तथा 90,000 (नब्बे हजार रुपये) लिया गया तथा ठीक न होने पर पैसा वापस माँगने पर धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 497/2022 धारा 354/506/406 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 17/09/2022 को उ.नि. सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कमलेश राय पुत्र स्व0 रामनाथ राय ग्राम गेरुवा मकसूदपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को रजादेपुर चौराहे के पास से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 497/2022 धारा 354/506/406 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त –
कमलेश राय पुत्र स्व0 रामनाथ राय ग्राम गेरुवा मकसूदपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ.नि. सौरभ कुमार सिंह का0 धनन्जय राय का0 संदीप कुमार थाना कोतवाली जीयनपुर, आजमगढ़ ।