आजमगढ़ : सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

प्रकाशनार्थ ,
आज दिनांक 2 अक्टूबर सन् 2022 को समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद आजमगढ़ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया । समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में देश में धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह से अंग्रेजी हुकूमत देश छोड़ने को बाध्य हो गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे और “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान” का संदेश देते रहते थे लेकिन सांप्रदायिक, पूंजीवादी, प्रतिक्रियावादी, विचारों के लोगों को यह अच्छा नहीं लगता था जिससे करण नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी जी की हत्या कर दिया आज उस विचार धारा के लोग पुनः देश में भाईचारा सत्य अहिंसा की भावना के विपरीत नफरत पैदा कर देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, विवेक सिंह, वीरेंद्र यादव, राजेश गिरी, अबरार अहमद, अजीत कुमार राव, संतोष कुमार गौतम, कैलाश यादव, हरिकृष्ण यादव व समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।