आजमगढ़:पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गैंग का दुसरा अपराधी शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू घायल व गिरफ्तार; अवैध तमंचे व मोटरसाइकिल बरामद ।
प्रेस विज्ञप्ति
थाना- देवगांव
पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गैंग का दुसरा अपराधी शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू घायल व गिरफ्तार; अवैध तमंचे व मोटरसाइकिल बरामद ।
➡दिनांक 22.09.22 को उ0नि0 श्री सतीश कुमार यादव मय हमराह थाना बरदह द्वारा रात्रि गस्त के दौरान एक अज्ञात सफेद पिकप सवार 5-6 लोगो द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से मारने पीटने व सरकारी जीप मे पिकप द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले मे गिरा दिया गया, के संबंध मे मु0अ0सं0 326/22 धारा 147,149,332,353,504,307 भादवि व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवा0 अधि0 बनाम सफेद पिकप नं0 व सवार 5-6 लोग नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गोपाल जी द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
➡दौराने विवेचना अभियुक्त 1.आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 2. दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 3. शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर, 4. रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू साकिन चौहंटा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, 5. दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू ग्राम अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 6. शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू साकिन अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 7. एकरार पुत्र फिरोज उर्फ सियार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 8. इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
➡ जिसमें दिनांक- 02.20.2022 को अभियुक्त आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
➡इसी क्रम मे आज दिनांक 03.10.22 को समय लगभग 02.10 बजे SHO गजानन्द चौबे व उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मोलनापुर हाइवे ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि अन्तर्जनपदीय अपराधी जो गोकशी के साथ भैस, बकरी आदि की चोरी करके पिकअप व अन्य वाहनों में ले जाकर बेचते है, उनमें से एक व्यक्ति बाइक से चेवार पूरब गोवर्धनपुर की तरफ से पक्की रोड पकड़कर शिव मन्दिर कलीचाबाद के तरफ आने वाला है।
➡ इस सूचना पर तत्काल देवगांव, मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित कलीचाबाद शिव मन्दिर के पास पहुँचकर बाइक सवार का इन्तजार करने लगे, कुछ देर बाद बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक मोड़ते समय सड़क पर फिसल गया तथा वहां से भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी, पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पर्याप्त चेतावनी के पश्चात भी पुनः फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के बायें पैर में गोली लगी है, उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भेजा गया।
➡जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व 03 खोखा कारतूस 0315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया।
➡घायल बदमाश की पहचान शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के रूप में की गयी।
➡ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0स0- 380/22 धारा 307,41,411 भा0द0वि0 व 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध कुल 18 मुकदमें पंजीकृत है, जिसमें जनपद अम्बेडकरनगर में 09, जनपद जौनपुर में 07 तथा जनपद आजमगढ़ में 02 मुकदमें पंजीकृत है।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब पशु चोरी करने व बेचने का हम लोगो का एक गैंग है जिसका मुखिया रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू ग्राम चौहट्टा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर जिसमें कुल 8 से 10 सदस्य है । हम लोग दिन में घूम फिर कर जौनपुर, आजमगढ़ मऊ गाजीपुर में रेकी करके रिजवान को बताते है कि रिजवान के योजना के मुताबिक 6 – 7 लोग फरिहां के पास एकत्रित होते है तथा वही योजना बनाकर पिकप से रात्रि में निकलते है तथा योजना के मुताबिक गाय, भैंस, बकरी जो भी मिलता है पिकप पर लाद कर निजामाबाद में उतार देते है गाड़ी में ईंट पत्थर तथा अपने पास असलहे रखते है कि कही पब्लिक या पुलिस से घिरने पर ईंट पत्थर से मारकर भाग सके। रिजवान के पास चोरी की बुलेरो व पिकप है और वही गाड़ी भी चलता है ।
➡दिनांक 21/22.09.22 की रात्रि हम सभी लोग फरिहा के पास रिजवान के बुलाने पर इकट्ठा हुए तथा रिजवान द्वारा लायी गयी पिकप पर सवार होकर पहले देवगांव की तरफ गये तथा वहां से जिवली बरदह होते हुए मार्टीनगंज की तरफ जा रहे थे कि पीछे से पुलिस की गाड़ी पीछा करने लगी तब हम सभी साथी दुबरा बाजार से पहले ही गाड़ी के ढाला रखे ईट पत्थर से हम लोग पुलिस की गाड़ी पर ईंट पत्थर मारने लगे जिससे पुलिस की गाड़ी रूक गयी तब रिजवान ने अपनी पिकप बैक करके पुलिस की जीप में धक्का मार दिया जिससे जीप नाले में चली गयी फिर हम लोग भाग गये ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0- 380/22 धारा 307,41,411 भा0द0वि0 व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना देवगांव, आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 281/22 धारा 394/411 भादवि थाना बरदह आजमगढ
2.मु0अ0सं0 326/22 धारा 147,149,332,353,504,307 भादवि व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवा0 अधि0थाना बरदह आजमगढ
3. मु0अ0सं0 28/2020 धारा 380/411 भादवि थाना केराकत जौनपुर
4. मु0अ0सं0 455/19 धारा 380/411 भादवि थाना केराकत जौनपुर
5. मु0अ0सं0 457/19 धारा 323/336380/411 भादवि थाना केराकत जौनपुर
6. मु0अ0सं0 26/2020 धारा 379/411 भादवि थाना मछलीशहर जौनपुर
7. मु0अ0सं0 21/21 धारा एनडीपीएस एक्ट जीआरपी, जौनपुर
8. मु0अ0सं0 20/21 धारा 323/504/506 भादवि, जीआरपी, जौनपुर
9. मु0अ0सं0 15/21 धारा 380/411 भादवि, जीआरपी, जौनपुर
10. मु0अ0सं0 45/21 धारा 307/336/504/506 भादवि, थाना कटका, अम्बेडकरनगर
11. मु0अ0सं0 171/21 धारा 336/379/511 भादवि, थाना बसखारी, अम्बेडकरनगर
12. मु0अ0सं0 149/22 धारा 395/397/412 भादवि, थाना अकबरपुर, अम्बेडकरनगर
13. मु0अ0सं0 96/22 धारा 380/379/511 भादवि, थाना टाण्डा, अम्बेडकरनगर
14. मु0अ0सं0 153/22 धारा 420,467,468 भादवि, थाना अकबरपुर, अम्बेडकरनगर
15. मु0अ0सं0 521/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना अकबरपुर, अम्बेडकरनगर
16. मु0अ0सं0 36/22 धारा 380/457/411 भादवि, थाना जैतपुर, अम्बेडकरनगर
17. मु0अ0सं0 72/22 धारा 380/457/411 भादवि, थाना जलालपुर, अम्बेडकरनगर
18. मु0अ0सं0 73/22 धारा 382/411 भादवि, थाना मालीपुर, अम्बेडकरनगर
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर
बरामदगी-
1- एक देशी तमंचा .315 बोर व 03 खोखा कारतूस 0315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
2- एक मोटर साइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक देवगांव गजानन्द चौबे मय हमराह, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ
2-उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह थाना देवगांव, जनपद आजमगढ






