आज़मगढ़ | फूलपुर महोत्सव में रही धूम, लोग हुए मंत्रमुग्ध |

विशेष संवाददाता | आजमगढ़ | 14.12.2019 |

फूलपुर | आजमगढ़ जिलाधिकारी द्वारा आजमगढ़ तहसील फूलपुर के रामलीला मैदान में चल रहे फूलपुर महोत्सव में प्रतिभाग किया जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा फूलपुर महोत्सव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थल तथा विभिन्न स्कूलों के छात्राओं द्वारा बनाये गये रंगोली का अवलोकन किया |


इस अवसर पर पू0 माध्यमिक विद्यालय अम्बारी, फूलपुर के छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना तथा एकरा पब्लिक स्कूल फूलपुर के छात्राओं द्वारा समुह गान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अम्बारी के छात्राओं द्वारा नात, सोहर तथा पचरा का एक साथ प्रस्तुति की गयी ,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अम्बारी के छात्राओं द्वारा पचरा पर आधारित समूहनृत्य की प्रस्तुति की गयी जो काफी मनमोहक रहा तथा लोग मंत्रमुगध हो गये।