प्रेस नोट
आजमगढ़ 08 दिसम्बर– अध्यक्ष, निलामी एवं क्रय समिति/अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 06, जनपद न्यायालय आजमगढ़, श्री रामानन्द ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के जजी मैदान में दिनांक 26 दिसम्बर 2022 से 30 दिसम्बर 2022 तक, पाँच दिवसीय श्री हरि कथा के आयोजन हेतु दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
उन्होने बताया कि दिनांक 26 दिसम्बर 2022 से 30 दिसम्बर 2022 के मध्य जनपद न्यायालय आजमगढ़ के जजी मैदान के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति, संस्था अथवा विभाग अपना आवेदन-पत्र दिनांक 12 दिसम्बर 2022 तक नजारत अनुभाग में प्रस्तुत करें। प्रत्येक आवेदन पत्र के साथ जनपद न्यायाधीश, आज़मगढ़ के नाम से रू0 15,000 का बैंक ड्राफ्ट सलंग्न करना अनिवार्य होगा। जिस व्यक्ति, संस्था अथवा विभाग को आवंटन होगा, उसके द्वारा जमा किए गए बैंक ड्राफ्ट (रू0 15000) में से प्रकाशन शुल्क काट कर शेष धनराशि किराए में समायोजित की जाएगी। दिनांक 12 दिसम्बर 2022 के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों एवं (तिथि पूर्व) प्राप्त अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। जजी मैदान में 24$1 कोर्ट रूम के निर्माण हेतु भवन प्रस्तावित है, जिस कारण आवश्यकता होने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु नजारत अनुभाग से संपर्क करें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-08.12.2022——–






