गाजीपुर | कांग्रेस ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा, जाने गाजीपुर में किसको मिला पद |

ब्यूरो रिपोर्ट| गाजीपुर |

ग़ाज़ीपुर यूपी में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसे कांग्रेस के मिशन यूपी के तहत देखा जा रहा है। जिसके तहत अब वो जिला इकाई के साथ नगर इकाई पर भी अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। प्र्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गाज़ीपुर शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी युवा और कर्मठ कार्यकर्ता सुनील साहू को दी है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने माला पहनाकर अपना कार्यभार श्री साहू को सौंपा। इस अवसर पर सुनील साहू ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि संगठन के क्षेत्र में काफी काम करना है लेकिन शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर टीम वर्क में काम किया जाएगा और जनहित समस्याओं और भाजपा के नए शिगूफे का जमकर सामना भी किया जाएगा।